अधिकारी मेरी बात नहीं सुनते, मै इस्तीफा दे रहा हूं: मदन साहनी, मंत्री, बिहार सरकार

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 1, 2021

पटना, 1 जुलाई     आम भारतीयों के मन में यह बात गांठ बंधी हुई है कि मंत्री-नेतागण का रौब बहुत ज्यादा होता है। मगर कभी-कभी कुछ ऐसा घटनाएं हो जाती है, जिससे लोगों कि यह अवधारणा समाप्त होने लगती है। ऐसा ही कुछ बिहार में हुआ है। बिहार सरकार में मंत्री मदन साहनी ने अपने इस्तीफे में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगा। 


बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने अपने इस्तीफे में लिखा है, “मैं नौकरशाही के विरोध में इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे मिले आवास या वाहन से मैं संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि अगर मैं लोगों की सेवा नहीं कर सकता, अगर अधिकारी मेरी बात नहीं मानते हैं तो लोगों का काम नहीं चलेगा। अगर उनका काम नहीं हो रहा है तो मुझे इसकी जरूरत नहीं है।”


मदन साहनी ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार के निर्णयों में उन्हे उनकी हमेशा से अनदेखी का सामना करना पड़ा है। मदन साहनी ने समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि विभाग में सारे नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 


मदन साहनी ने आगे कहा कि समाज कल्याण विभाग में कई वर्षों से कई अधिकारी जमे हुए हैं और मनमाना काम कर रहे हैं। हमने उन सभी अधिकारियों की लिस्ट अपर मुख्य सचिव के सामने रखी पर उसको देखने वाला कोई नहीं है। इसके साथ ही मदन साहनी ने आरोप लगाया कि पिछड़ा होने के कारण उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। 


विदित हो कि मदन साहनी द्वारा लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इन मुद्दों पर ध्यान देना और समाधान करना चाहिए। प्रश्न उठता है कि जहां पर एक मंत्री प्रताड़ित हो सकता है वहां पर आम जन के साथ न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.