अहमदाबाद,13 मई । गुजरात पुलिस को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक हनी ट्रैप मामले का खुलासा कर तत्कालीन पीआई गीता पठान को गिरफ्तार किया है। गीता पठान पर हनी ट्रैप गिरोह की मदद करने का आरोप है।
दरअसल, अहमदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात पीआई गीता पठान पर एक हनीट्रैप गिरोह को संरक्षण देने का आरोप है। हनीट्रैप गिरोह के साथी सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाकर होटल बुलाता था। यौन संबंध के बाद महिला की शिकायत पर पीआई कथित रूप से उस गिरोह से साठगांठ कर थाने में सुलह कराने के नाम वसूली करता था। यह गिरोह अब तक कई लोगों को निशाना बना चुका है। ऐसे चार मामलों की शिकायत जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंची। इनमें पुलिस और गिरोह के लोगों के 26 लाख रुपये छीनले की भी शिकायत की गई थी। इसकी जांच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के शुरू करने पर गीता पठान फरार हो गई थीं।
पुलिस के अनुसार एक अधेड़ व्यक्ति ने शिकायत की थी कि एक स्थानीय होटल में अहमदाबाद की एक महिला ने उससे सहमति से यौन संबंध बनाने के महिला पुलिस से दुराचार की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने समझौता कराने के नाम पर उससे धन वसूला था। तब गीता पठान का नाम सामने आया था। इस मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जितेंद्र उर्फ जीतू मोदी, बीपी परमार, उन्नावती उर्फ राधिका राजपूत और जानवी उर्फ जिनाल पडियार को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने इन आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पीआई गीता पठान को गिरफ्तार किया। पीआई गीता पठान पर आरोप था कि उन्होंने बुजुर्ग से पैसे छीन लिए थे। क्राइम ब्रांच पिछले एक साल में पूर्व महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज बलात्कार के मामलों की जांच कर रही है। इससे पहले भी राजकोट में एसीबी ने गीता पठान को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी थी। पीआई पठान 2009 पीएसआई बेंच की हैं और इससे पहले वह पुलिस विभाग में एक कांस्टेबल थी। इस हनीट्रैप कांड में एक महिला को भी क्राइम ब्रांच तलाश रही है। इस मामले में अन्य कई पुलिस कर्मियों के नाम भी सामने आए हैं। क्राइम ब्रांच इन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और अभी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।