महाराष्ट्र के बाद गोवा में भी बारिश ने मचाई तबाही, 5000 घरों का हुआ नुकसान

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 24, 2021

पणजी, 24 जुलाई   इन दिनों ऐसा लग रहा है मानों बारिश ने देश के पश्चिमी हिस्सों में जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचाने की ठान रखी हो। केरल में तबाही मचाने के बाद बारिश महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अभी भी तबाही मचा ही रहा है। इसके साथ ही बारिश ने गुजरात में भी जनजीवन को प्रभावित करना प्रारंभ कर दिया है। इन सब के बाद अब बारिश ने पश्चिमी तटवर्ती राज्य गोवा में भी तबाही मचाना प्रारंभ कर दिया है। 


गोवा के कई हिस्सों में कल और आज हुई भारी बारिश से लोगों के जानमाल का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। गोवा में बाढ़ के कारण स्थिति को बिगड़ते देख NDRF के साथ एयरफोर्स और नेवी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय एयरफोर्स ने हेलिकॉप्टर्स के अलावा अपना C-17 ग्लोबमास्टर और 2 C-130 सुपर हरक्यूलस विमान को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया है।


ये विमान एनडीआरएफ के जवानों को प्रभावित क्षेत्रों में ले जाएंगे, जहां पर बचाव और राहत कार्यों को चलाया जाएगा, लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला जाएगा। कल शुक्रवार को पीएम मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बात की और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली। 


गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ ने राज्य में 4,000-5,000 घरों को नुकसान पहुंचाया है। करीब एक हजार घर ढह गए। मैंने जिलाध्यक्षों को आदेश दिया है कि लोगों को तत्काल राहत प्रदान किया जाए। नुकसान का आकलन करने के लिए सरकारी मशीनरी को सक्रिय कर दिया गया है। हम लोगों को आर्थिक मदद देंगे। हमें केंद्र से भी आवश्यक मदद लेंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.