पूर्वोत्तर में 3023 नए कोरोना संक्रमित, 540 हुए स्वस्थ

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

गुवाहाटी, 24 अप्रैल। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।
 
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 3023 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम में 12 की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 56 हजार, 110 हो गई है। इनमें 3 लाख, 34 हजार, 741 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 540 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 17 हजार, 226 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 400 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 12 नये मरीज की मौत हुई है।
 
असम में 2 हजार, 384 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 33 हजार, 453 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,18 हजार, 339 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 348 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 12 हजार, 595 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 172 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है।
 
त्रिपुरा में 40 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों  की  संख्या 34 हजार, 299 हो गई है। इनमें 33 हजार 288  मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 46 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 597 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मणिपुर में 104 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 30 हजार, 151 है जबकि 29 हजार, 180 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 27 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 590 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 381 मरीजों की मौत हुई है।
 
अरुणाचल प्रदेश में भी 134 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 17 हजार, 430 है जबकि 16 हजार, 921 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 453 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है।
 
मेघालय में 143 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 15 हजार, 631 हो गई है जबकि 14 हजार, 236 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 238 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।  मेघालय में इस महामारी से 157 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
नगालैंड में 89 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 889 है। राज्य में कुल 12 हजार, 117 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 456 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 67 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 7 हजार, 037 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 055 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 694 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 137 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
मिजोरम में इस बीच 62 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 हजार, 220 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 605 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 603 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.