UP Elections :चुनाव प्रचार के दौरान जब्त हुए कुल 103 करोड़ नकद, 62.13 करोड़ की शराब

Photo Source :

Posted On:Monday, March 7, 2022

लखनऊ, 7 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव -2022 (UP Election) के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता के तहत की गई कार्रवाइयों में पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 103.56 करोड़ रूपए नकद बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 62.13 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की 22,94,614 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इसी प्रकार इस दौरान नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 48.47 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का 17.640 kg ड्रग्स जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक लगभग 40.71 करोड़ रुपए मूल्य की 429 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त लगभग 94.00 करोड़ रुपए मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 138,65, 122 प्रचार सामग्री हटाई गई। इसमें से सार्वजनिक स्थानों 1,04,75, 797 एवं निजी स्थानों से 33,89, 325 प्रचार सामग्री हटाई गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,96,110 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं, जिसमें से आज 41 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं। अब तक 631 लाइसेंस जब्त किए गए तथा 2080 लाइसेंस निरस्त किये गये। इसी प्रकार CRPC के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 32,99,811 लोगों को पाबंद किया गया है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 2145 FIR दर्ज कराई गई है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 49 FIR दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 10,233 शस्त्र, 10,582 कारतूस, 232 विस्फोटक एवं 336 बम बरामद किए गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 186 फैक्ट्रियों को अब तक सीज किया गया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.