जेल से जमानत पर बाहर आए बदमाश ने महिला वकील के घर की फायरिंग, क्या है पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 4, 2022

मुंबई, 4 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में अपराध बढ़ते जा रहे है। लोगो में जैसे शासन, प्रसाशन, और पुलिस का खौफ पूरी तरह से ख़तम हो चूका है। हरियाणा के रोहतक में जेल से जमानत पर बाहर आए बदमाश भोलू ने फतेहपुरी कालोनी में महिला वकील के घर पर फायरिंग की। भोलू ने पहले घर की डोर बेल बजाई और इसके बाद बिना किसी भय के पिस्तौल से गोली चलाई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपी द्वारा एक के बाद एक तीन गोलियां चलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने भोलू और उसके साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दरअसल, फतेहपुरी कॉलोनी निवासी प्रिया ने पुरानी सब्जीमंडी थाना पुलिस को वारदात को लेकर शिकायत दी है। उसने बताया कि वह 9 बजे के करीब अपनी माता अनीता, भाई तरुण, बहन प्रतिभा के साथ घर पर थी। इसी समय गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सभी ने गेट की तरफ जाकर देखा तो गोली चलाने वाले ने एक-एक करके तीन गोलियां चलाई। गोली चलाने वाला युवक उनकी कॉलोनी का ही साहिल उर्फ भालू था। सीसीटीवी में यह पूरी वारदात कैद हुई है। इसमें दिखाई देता है कि भोलू अपने एक साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचता है। साथी को गली के कोने पर खड़ा कर पैदल ही वकील के घर की तरफ आता है। उसके हाथ में पिस्तौल होता है। इसके बाद मकान की डोर बेल बजाता है और फिर हाथ उठाकर घर की बालकोनी की तरफ फायर करता है। फायर करने के बाद वह फिर से मकान की डोरबेल बजाता है और बड़े आराम से वहां से निकल जाता है। प्रिया ने बताया कि मार्च, 2022 में भोलू ने अपने दोस्त के साथ सलाह करके उनके घर लगे सीसीटीवी कैमरे तुड़वाए थे। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में केस नंबर 74/2022 थाना पुरानी सब्जी मंडी में ही दर्ज कराया था। साहिल उर्फ भालू ने जेल से जमानत पर बाहर आते ही रंजिश रखते हुये उनके घर गोलियां चलाई हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.