हरियाणा में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, पत्थर मार खदेड़े पुलिस वाले और बुलडोजर

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 19, 2022

मुंबई, 19 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा के कैथल के गुहला उपमंडल के गांव दाबन खेड़ी में नशा तस्करों द्वारा पंचायती भूमि पर बनाए गए मकानों को गिराने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों और पुलिस में झड़प हो गई। मकान मालिक छत पर जा चढा और उसे पुलिस ने जबरन नीचे उतारा। ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए हल्का बल भी पुलिस को प्रयोग करना पड़ा। बाद में तनावपूर्ण माहौल के बीच मकान को जेसीबी से गिराया गया। विरोध के दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।  डीएसपी रविंद्र सांगवान ने कहा दाबन खेड़ी गांव में नशा तस्कर की काली कमाई से बनाए मकान को गिराने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों ने विरोध किया और जेसीबी मशीन के पथराव किया। मौके पर भारी पुलिस बल बुलाया गया और स्थिति को संभाला गया। अभी गांव में हालत सामान्य है।

जानकारी के अनुसार कैथल के गांव दाबन खेडी में साहब सिंह और सेवा सिंह द्वारा पंचायती जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाए गए थे। आरोप है कि मकान बनाने में नशे की काली कमाई का प्रयोग किया गया। प्रशासन की टीम बुधवार को इनके मकानों को गिराने के लिए दाबन खेड़ी गांव पहुंची थी। पुलिस प्रशासन ने मकान को गिराने के लिए कार्रवाई शुरू की तो ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन पर ईंट और मिट्टी के डले से हमला कर दिया। प्रशासन को कार्रवाई करने से रोका। इसी को देखते हुए और पुलिस बल को मौके बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग किया और उनको मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान मकान का मालिक सेवा सिंह मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस को उसे नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परिवार के अन्य सदस्य भी विरोध में उतरे थे। हालांकि भारी विरोध के बावजूद प्रशासन ने सेवा सिंह के मकान को भी ध्वस्त कर दिया।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.