वलुश्चा डी सूज़ा का सिंगल म्यूजिक वीडियो 'बॉलीवुड वाला डांस' हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 18, 2021

मुंबई, 18 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री एवं फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी मॉडल वलुश्चा डी सूज़ा का सिंगल म्यूजिक वीडियो 'बॉलीवुड वाला डांस' रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग में वलुश्चा ने अपने डांस मूव्स चार चांद लगा दिए हैं। सॉन्ग को यूट्यूब पर बीते 1 घंटे में 100 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं।
 
सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी स्वयं अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का वीडियो साझा करते हुए दी। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि,और यह रहा सॉन्ग। इस पार्टी सीजन में मेरे साथ सॉन्ग बॉलीवुड वाला डांस पर नाचिए। सॉन्ग टिप्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।
 
इस सॉन्ग को ममता शर्मा द्वारा गाया गया है।सॉन्ग को कंपोज विशाल मिश्रा ने किया है।सॉन्ग की लिरिक्स को दानिश इकबाल सबरी ने लिखा है। टिप्स ने सॉन्ग को प्रॉड्यूस किया है।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो वलुश्चा आखिरी बार सूरज पांचोली के साथ फिल्म टाईम टू डांस में नजर आई थीं। वे सीरीज क्रैकडॉउन 2 में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।वलुश्चा  इस सीरीज में  गरिमा कालरा का किरदार निभा रही हैं जोकि एक आईएसआई एजेंट की पत्नी हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.