प्रनुतन बहल और शिवम भार्गव के साथ पलक मुच्छल का गाना 'लग रहा है दिल दीवाना' होगा इस दिन रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 22, 2021

June 22, 2021

 

पलक मुच्छल ने हमे कई बेहतरीन गाने दिए है और उनकी आवाज़ दिल को छू जाती है। उन्हें उनके गाने 'मेरी आशिकीऔर 'प्रेम रतन धन पायोके लिए जाना जाता है और अब वह अपना नया गाना 'लग रहा है दिल दीवानालेकर  रही है। गाने में प्रनुतन बहल और शिवम भार्गव नजर आने वाले है और गाना 23 जून को रिलीज़ होगा। 

 

अपने फैंस के साथ गाने का पोस्टर शेयर करते हुए पलक ने लिखा, "मेरे पलकियंस के लिए एक नयी ट्रीट। गाना होगा बुधवार को रिलीज़। “

 

'लग रहा है दिल दीवानागाना पलक ने गाया है और इसको जीत गांगुली ने कंपोज़ किया है। गाने के बोल मनोज यादव ने लिखे है। गाना 23 जून को रिलीज़ होने जा रहा है। 

 

गाने में आपको प्रनुतन बहल और शिवम भार्गव नजर आने वाले है।प्रनुतन को हम सबने फिल्म नोटबुक से अपना बॉलीवुड डेब्यू करते हुए देखा था। वही शिवम को उनकी फिल्म घोस्ट के लिए जाना जाता है। इस गाने से पहले दोनों का एक और म्यूजिक वीडियो ''कैसे हम बतायेहाल ही में रिलीज़ हुआ था। 

 

इसके बाद प्रनुतन को आप फिल्म हेलमेट में अपारशक्ति खुराना के साथ देखने वाले है। वही शिवमअक्षय खन्ना की वेब डेब्यू फिल्म 'स्टेट ऑफ़ सीज : टेम्पल अटैकमें नजर आएंगे। 

 

वही पलक की यह इस महीने की दूसरी म्यूजिक वीडियो है। इस से पहले उनकी एक और म्यूजिक वीडियो 'पिंड खाली लगदाइसी महीने रिलीज़ हुई थी जिसमे अम्यरा दस्तूर और प्रियांक शर्मा नजर आये थे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.