दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का म्यूजिक वीडियो "जिये तो जिये कैसे 2.0" हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Friday, January 14, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 14 जनवरी 2022   लंबे समय से चर्चा में बना दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का नया म्यूजिक वीडियो "जिये तो जिये कैसे 2.0" आज रिलीज हो गया है। दीपिका और शोएब पर फिल्माया गया यह गाना बहुत ही शानदार है और दर्शकों को भी बेहद पसंद आ रहा है। 
 
दीपिका ने म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। उन्होंने गाने की एक झलक शेयर करते हुए लिखा, "इंतज़ार खत्म हो गया है। जिये तो जिये कैसे 2.0 रिलीज हो गया है।"
 
इस म्यूजिक वीडियो में अपने सच्चे प्यार को खोने के डर की खूबसूरत कहानी दिखाई गईं है। दीपिका और शोएब की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेहद ही कमाल की लग रहीं हैं। 
 
पॉपुलर सिंगर स्टेबिन बेन ने गाने को अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स संजीव चतुर्वेदी ने लिखा है और म्यूजिक संजीव-अजय ने दिया है। अभी से ही यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। 
 
दीपिका और शोएब पर फिल्माया गया यह गाना सुपरहिट गाना "जिये तो जिये कैसे" का रीमेक है। गाने को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना हिट होने वाला है। 
 
चेक आउट द सॉन्ग


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.