सिनेमा जगत को बड़ा झटका, एक्टर विक्रम गोखले नहीं रहे

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 26, 2022

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन और फिल्मइंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। यह दिग्गज कलाकार काफी से बीमार चल रहे थे।पिछले 15 दिनों से पुणे के एक बड़े हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जिंदगी और मौत के बीच कई दिनों सेलंबी लड़ाई लड़े रहे विक्रम गोखले ने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
विक्रम गोखले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के हॉस्पिटल दीनानाथ मंगेशकर में भर्ती कराया गया था।जहां लगातार उनकी तबीयत बिगड़ी जा रही थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। विक्रम गोखले कोमल्टीपल ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी।
 
विक्रम गोखले ने हम दिल दे चुके सनम, हे राम , तुम बिन, हिचकी और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय केबदौलत तारीफ बटोरीं थी। उनकी आखिरी फिल्म इस साल रिलीज हुए शिल्पा शेट्टी की निकम्मा थी, जो कि इस साल17 जून को रिलीज हुई थी।
 
बता दें कि कुछ दिन पहले विक्रम गोखले के निधन की खबरें आई थीं। तब बॉलीवुड के कई सितारों ने इसपर दुखप्रकट करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद परिवार ने साफ किया कि विक्रम गोखले जिंदा हैं। उनकी पत्नी व्रूशाली नेउनके निधन की खबरों का खंडन किया था।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.