उर्वशी रौतेला अपनी अगली हिंदी फिल्म में देशभक्ति के रोल में नजर आएगी!

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 28, 2024

उर्वशी रौतेला इस समय सातवें आसमान पर हैं और वो भी सभी सही कारणों से। वर्ष 2023 वास्तव में पेशेवर स्तर पर उनके लिए अभूतपूर्व था। 2023 में ब्रो, स्कंद, वाल्टेयर वीरय्या, एजेंट और इंस्पेक्टर अविनाश जैसी प्रोजेक्ट में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठप्रदर्शन करके लोगों का दिल जीता। वैसे इस बार भी उर्वशी रौतेला के पास कुछ खास है। आइए जानते है।
 
उर्वशी रौतेला अपने आगामी हिंदी फिल्म में एक देशभक्ति के रोल को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह फिल्म में एककॉलेज लीडर की भूमिका में नजर आएगी और हम शर्त लगा सकते हैं कि जब आप उन्हे 70MM के बड़े स्क्रीन पर देखेंगे तोआपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उर्वशी ने इस फिल्म की एक खास झलक साझा की जहां वह ड्रम बजाते हुए काफी जोश में नजरआ रही हैं।
 
वीडियो के बैकग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज काफी गर्व के साथ फहराया हुआ नजर आ रहा है। जैसा की उनके इस रोल का खुलासा गणतंत्र दिवस के आसपास हुआ है, इसने उनके  प्रशंसकों के लिए इस दिन को और भी खास बना दिया है।हालांकि इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ हैं। इस वीडियो में, उर्वशी काफी आकर्षक लग रही हैं।
 
काम के मोर्चे पर, उर्वशी रौतेला के पास इस साल 2024 में इस देशभक्ति वाली फिल्म के अलावा ’दिल है ग्रे, ’ब्लैक रोज़ जैसेकई प्रोजेक्ट रिलीज के लिए तैयार है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.