टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म 'हीरोपंती' होगी 2022 ईद को रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 28, 2021

मुंबईसितंबर 28 (न्यूज़ हेल्पलाइन)  जैसे ही महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमा हॉल खोलने का आदेश दिया, सभी फिल्ममेकर्स ने अपनी अपनी फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी। कितने समय से फिल्मों की रिलीज़ पोस्टपोन हो रही थी और अब फाइनली सभी फिल्में सिनेमा हॉल में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म 'हीरोपंती 2 ' होगी 29 अप्रैल 2022 को ईद के दिन रिलीज़। 

टाइगर ने यह खबर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं बहुत ख़ुशी के साथ हमारी फिल्म हीरोपंती 2 की रिलीज डेट बता रहा हूँ. फिल्म सिनेमाघरों में ईद 2022 को रिलीज होगी। अगली ईद बिताएंगे आपके साथ। “

फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसमें टाइगर और तारा लीड रोल में नजर आने वाले है. यह दोनों दूसरी बार एक साथ नजर आएंगे क्यूंकि तारा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू टाइगर के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ किया था। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान दे रहे है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। 

टाइगर ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती के साथ कदम रखा था और फिल्म हिट साबित हुई थी। अब उनके फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज का इंतजार कर रहे है। 

वर्कफ्रंट पर, टाइगर इसके बाद फिल्म रेम्बो और गणपत में नजर आएंगे। 

वही तारा मिलान लुथरिया की फिल्म 'तड़प' में सुनील शेट्टी के बेटे अहान  शेट्टी के साथ नजर आएंगी .फिल्म 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। वह मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी नजर आएँगी। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी नजर आएंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.