तापसी पन्नू ने बहन शगुन के साथ रूस को कहा अलविदा

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 24, 2021

June 24, 2021

 

तापसी पन्नू जितनी मेहनत से अपनी फिल्मों  पर काम करती है , उतनी ही मस्ती के साथ वह अपनी छुट्टियां बिताती है। हमने कई बार देखा है कि  वह अपनी बहन शगुन के साथ छुट्टियों पर निकल जाती है और दोनों बहनें खूब मस्ती करती नजर आती है। अभी कुछ दिन पहले तापसी रूस में छुट्टियां मनाने गयी थी।  अब फाइनली इतने दिनों की मस्ती धमाल के बाद उन्होंने रूस को किया अलविदा। 

 

तापसी ने शगुन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "और इसके साथ ये छुट्टियां यहां ख़त्म होती है। सूरजपानीखाना और इतिहास , रूस तुम्हारे पास सब कुछ है। अंटिल नेक्स्ट टाइम। दोसविदानिया .”

 

तापसी रूस में मास्को  और st. पीटर्सबर्ग गयी और इस बार उन्होंने अपनी छुट्टियों का मजा अपने चाहने वालो को भरपूर दिया। उन्होंने हर पल को फोटो में कैद करके अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और उनके फैंस को मानो ऐसा लगा जैसे वह खुद रूस घूम कर आये हो। 

 

तापसी और शगुन की इन छुट्टियों ने उनके चाहने वालो को खूब एंटरटेन किया। फाइनली उनकी छुट्टियाँ ख़त्म हुई और भारत वापस आकर दोनों बहनो ने अपने चेहरे पर मास्क लगाकर लिखा ,"बैक टू रेयलिटी “

 

वर्कफ़्रंट परतापसी की फिल्म 'हसीन दिलरुबानेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है और इसको प्रोडूस आनंद राय , हिमांशु शर्माभूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर कलर येलो प्रोडक्शंसएरोस इंटरनेशनल और टी सीरीज के तहत किया है। फिल्म में तापसी,विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 

 

इसके साथ साथ वह फिल्म 'रश्मि राकेटमें नजर आएँगी जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है.वह उमेश बिष्ट की फिल्म 'शाबाश मिथु ' में नजर आएँगी जो  क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है। वह आकाश भाटिया की फिल्म 'लूप लपेटामें ताहिर राज भसीन के साथ नजर आएँगी। 

 

इसके साथ वह अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारामें भी नजर आएँगी और एक तमिल फिल्म का हिस्सा भी बनेंगी जिसे दीपक सुंदरराजन डायरेक्ट कर रहे हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.