राय लक्ष्मी ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़

Photo Source :

Posted On:Friday, June 25, 2021

कोरोना वायरस से लड़ने का सिर्फ एक ही उपाय है और वह है वैक्सीनेशन। कई बॉलीवुड सितारे आगे बढ़कर वैक्सीन ले रहे है और इस महामारी को दूर करने की और अपने  कदम बढ़ा रहे है। अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने भी कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन की पहली डोज़ ली और अपने चाहने वालो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से किया इन्फॉर्म। 

 

उन्होंने वैक्सीन लेते हुए अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "और एक बड़ा टास्क ख़त्म हुआ। मैंने वैक्सीन की पहली डोज़ ले ली। #कोविड -19 यकीन मानिये मेरे लिए एक इंजेक्शन लेना बहुत बड़ा काम होता है। " अगले पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर की जिसमे वह इंजेक्शन लेने से पहले डरते हुए नजर  रही है , उन्होंने लिखा, "मुझे इंजेक्शन का फोबिया है। मेरे लिए इंजेक्शन लेना एक बड़ी बात है। लेकिन मैंने यह करके दिखाया। “

 

राय इस साल जनवरी में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी लेकिन जल्द ही उन्होंने इस बीमारी से रिकवरी कर ली थी। 

 

उनके साथ साथकई बॉलीवुड और टीवी सितारे वैक्सीन लेते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाल  रहे है। वे सब अपने फैंस को मोटीवेट करने के लिए ऐसा कर रहे है। अभी भी देश में कई लोग ऐसे है जो वैक्सीन लेने से डर रहे है। यह सेलिब्रिटीज वैक्सीन लेने के बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिख रहे है जिसमे वह सबसे दरख्वास्त कर रहे है की जल्द से जल्द वैक्सीन ले। 

 

वर्कफ़्रंट  परराय लक्ष्मी का हिंदी वेब शो 'पोइज़न 2' पिछले साल ज़ी 5 पर रिलीज़ हुआ था। शो में उनके साथ आफताब शिवदसानी नजर आये थे। इस साल उनकी तमिल और तेलुगु में कई फिल्में रिलीज़ होने वाली है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.