सोनम कपूर ने लिखा आनंद आहूजा के जन्मदिन पर प्यार भरा नोट

Photo Source :

Posted On:Friday, July 30, 2021

मुंबईजुलाई 30    सोनम कपूर और आनंद आहूजा का एक दूसरे के लिए प्यार जग जाहिर है। दोनों की शादी को तीन साल से ऊपर हो गया है और दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए दिन पर दिन बढ़ रहा है। आज आनंद का जन्मदिन है और ऐसे में सोनम ने उन्हें दी जन्मदिन की ख़ास बधाई। 

 

सोनम ने अपनी और आनंद की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरी ज़िन्दगी की रौशनी को हैप्पी बर्थडे। इस यूनिवर्स गिफ्ट  दिया है वह तुम हो। बेस्ट पार्टनरलवर और दोस्त। आई लव यू माय बेबी। आज का दिनयह साल और पूरी ज़िन्दगी में हमेशा तुम्हें सब अच्छा मिले। तुम मेरा #हरदिन फेनोमेनल बनाते हो। “

 

सोनम आज आनंद के साथ नहीं है क्यूंकि वह लंदन में है और सोनम अभी 15 दिन पहले ही मुंबई वापिस आयी है। वह आनंद के साथ लगभग एक साल से लंदन रह रही थी। 

 

दोनों के फैंस दोनों को एक साथ देखकर बेहद खुश होते है। वे दोनों एक दूसरे के लिए अपने प्यार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शेयर करते रहते है जो उनके फैंस को बहुत अच्छा लगता है। जब से दोनों एक साथ है दोनों मिलकर #हरदिन फेनोमेनल बना रहे है। 

 

वर्कफ्रंट परसोनम को पिछले साल फिल्म 'AK vs AK' में देखा गया था। अब इसके बाद वह फिल्म 'ब्लाइंडमें नजर आएँगी। यह फिल्म उन्होंने लंदन में रहते हुए ग्लासगो में शूट की थी। इस फिल्म को शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है। यह एक क्राइम थ्रिलर है जो इसी नाम की कोरियाई फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में उनके साथ पूरब कोहलीविनय पाठक और लिलेट दुबे भी नजर आएंगे।

 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.