सोनम कपूर ने अपने जीजे करण बुलानी को जन्मदिन की बधाई दी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 6, 2021

मुंबईअक्टूबर 06  (न्यूज़ हेल्पलाइन)    सोनम कपूर अपने परिवार के बहुत क्लोज है और खासतौर पर अपनी छोटी बहन रिया के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग है।रिया हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। आज करण का जन्मदिन है और अपने जीजे के जन्मदिन पर सोनम ने दी ख़ास बधाई। 

सोनम ने करण के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे करण बुलानी। थैंक यू रिया और मेरी आवाज बनने के लिए जब हम कुछ भी अनरीसनएबल डिमांड करते है और बाद में हमें उस अजीब बिहेवियर की वजह से हुई प्रॉब्लम से बचाने के लिए धन्यवाद। थैंक यू हमारा ध्यान रखने के लिए और हमेशा ही उसमे बेस्ट रहने के लिए हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते है। मैं खुश हूँ तुम मेरे दोस्त हो और अब मेरे ब्रदर इन लॉ “

करण और रिया ने 14 अगस्त 2021 को एक प्राइवेट सेरेमनी में अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले पर शादी की।उनकी शादी की फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई. पूरे परिवार ने शादी के सभी फंक्शन को खूब एन्जॉय किया। 

इस से पहले भी सोनम ने करण के लिए एक ख़ास पोस्ट किया था उनकी शादी के बाद। सोनम ने लिखा था, "तुम हमेशा से ही परिवार का हिस्सा रहे हो।तुम्हारी दोस्ती तुम्हारा मेरा ब्रदर इन लॉ होने से ज्यादा मायने रखती है। मैं खुश हूँ की तुम हो। लव यू करण।”

वर्कफ्रंट पर, सोनम अब फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएँगी। यह फिल्म उन्होंने लंदन में रहते हुए ग्लासगो में शूट की थी। इस फिल्म को शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है।यह एक क्राइम थ्रिलर है जो इसी नाम की कोरियाई फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में उनके साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे भी नजर आएंगे। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.