सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को दी जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 9, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 9 दिसंबर 2021   बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने चाहने वालों के साथ एक से एक बेहद ही खूबसूरत और स्टनिंग तस्वीरें शेयर करती रहती है। आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फैमिली पिक्चर साझा की, जिसपर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहें हैं। 
 
दरअसल आज सोनाक्षी के पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन हैं। शत्रुघ्न सिन्हा 76 साल के हो गएं है। पापा के जन्मदिन पर सोनाक्षी ने कुछ प्यारी सी फैमिली पिक्चर्स शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। 
 
अभिनेत्री फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू द बिगबॉस मैन। लव यू पापा।" सोनाक्षी ने दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें से पहली फोटो में वे अपने पापा और मम्मी पूनम सिन्हा के साथ दिखाई दे रहीं हैं, जबकि दूसरी फोटो में सोनाक्षी के साथ मम्मी पापा और भाई लव सिन्हा भी नजर आ रहें हैं। 
 
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा एक शानदार अभिनेता होने के साथ ही पॉलीटीशियन भी है। उन्होंने 1969 में रिलीज़ हुई फिल्म 'प्यार ही प्यार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। 
 
एक्ट्रेस सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार म्यूजिक वीडियो "मिल माहिया" में नजर आयीं थी। इसके अलावा वे पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म "काकुडा" में दिखाई देगी, जिसमें रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी मुख्य किरदारों में है। साथ ही साथ वे अमेज़न प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज में भी दिखाई देने वाली है। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.