सोनाक्षी सिन्हा बनी 'IDiva' मैगजीन की कवर गर्ल

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 14, 2021

मुंबईअक्टूबर 14  (न्यूज़ हेल्पलाइन)  सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस हमेशा ऑन पॉइंट होता है। वह कुछ भी पहन ले, जिस कॉन्फिडेंस से उसको कैर्री करती है , वह तारीफ के लायक होता है
मैगजीन के लिए जब भी वह कवर गर्ल बनती है , अपने चाहने वालों के लिए हमेशा ही वह नए लुक्स लेकर आती है। अब वह नजर आ रही है 'IDiva' मैगजीन के कवर पेज पर। 

फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "IDiva ऑफिसियल कवर गर्ल। " इन फोटो में वह बेहद हॉट लग रही है। 

सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में 11 साल हो गए है और इन 11 सालो में उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हर बार अपने रोल में कुछ नया करने की कोशिश की है . उन्होंने 'लूटेरा', 'अकीरा' और 'नूर' जैसी फिल्में की जिस से साफ पता चलता है कि वह यहाँ सिर्फ ऑय कैंडी बनने नहीं आयी है।

अभी हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ 'मिल माहिया' जिसमे वह बेहद खूबसूरत लगी। इस गाने में उनके डांस मूव्स ने सबको थिरकने पर मजबूर किया। 

वर्कफ्रंट पर,  अब जल्दी ही वह अपना वेब डेब्यू करने वाली है। उनके शो का नाम फिलहाल 'फालेन' रखा गया है जिसे रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। शो में उनके साथ विजय वर्मा और गुलशन देव्याह नजर आएंगे।सोनाक्षी शो में एक पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगी . 

शो को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और जल्दी ही यह अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगा। 

इसके साथ साथ वह फिल्म काकुड़ा में भी नजर आएँगी। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है जिसमे उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया  है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.