ईडी की कुर्की के बाद सलमान खान के घर पहुंची शिल्पा शेट्टी

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 18, 2024

गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिजनेसमैन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्ककर ली. इस बीच शिल्पा शेट्टी पहली बार नजर आईं. जहां पैप्स ने उन्हें कैप्चर किया. एक्ट्रेस इन खबरों के बीच सलमान खान केघर पहुंची हैं. इस दौरान उनकी मां भी नजर आईं. 
 
पपाराजी ने शिल्पा शेट्टी का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह गैलेक्सी अपार्टमेंट जाते दिख रही हैं. वह ब्लैक कैजुअलआउटफिट में मां सुनंदा शेट्टी के साथ दिख रही हैं. हालांकि इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने कोई बयान नहीं दिया.
 
शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों की फैमिलीज में भी काफी अच्छा बॉन्ड हैं. यही वजह है किशिल्पा शेट्टी सलमान खान के घर भी पहुंचीं. बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी सलमान खान का हालचाल लेने गई हैं. कुछदिन पहले ही भाईजान के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी. इसके बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी.
 
बात करें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा केस की तो ये बिटकॉइन पोंजी स्कीम का मामला है. ईडी ने दिल्ली और महाराष्ट्र पुलिस कीएफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी. जहां देशभर के निवेशकों को अच्छे खासे रिटर्न की आड़ में घोटाला किया गया था. इस 6600 करोड़ के घोटाले में राज कुंद्रा का नाम भी सामने आया था.


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.