शाहरुख़ खान ने मैं तेरा रास्ता देखूंगा सांग रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 27, 2023

इमोशनल, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'डंकी' इस सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। शाह रुख खानस्टारर इस मूवी को फिल्म क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच फैंस कीएक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शाह रुख खान की 'डंकी' का लेटेस्ट सॉन्ग 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' का वीडियो रिलीज कर दिया गयाहै।
 
फिल्म की रिलीज के 7 दिन बाद इसका मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' का वीडियो रिलीज हो गया है। इस गाने कोलेकर शाह रुख खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने गाने की रिलीज कीजानकारी दी है। इस पोस्ट के कैप्शन में डंकी कलाकार ने लिखा है- ''इस गाने में डंकी की जर्नी के दिल के छूने वाले इमोशनलमोमेंट मौजूद हैं। हार्डी और मन्नू के अद्भुत प्रेम की झलक भी इस गाने में आपको देखने को मिल जाएगी। इसे सुनना जरूर औरइस गाने की पूरी कहानी जानने के लिए थिएटर में आना जरूर, मैं आपका रास्ता देखूंगा।''
 
इसके साथ ही शाह रुख खान ने 'डंकी' के 'मैं तेरा रास्ता देखूंगा' गाने के मेकर्स की टीम की जमकर तारीफ की है। इस दौरान शाहरुख ने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम, अमिताभ भट्टाचार्य, सिंगर विशाल दद्धलानी, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी की इस गानेको बनाने के लिए प्रशंसा की है। सही मायनों में कहा जाए तो 'डंकी' का ये नया गाना फैंस को दिलों आसानी से छू लेगा।
 
बता दे, शाहरुख़ खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल स्टार्रर इस फिल्म निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया हैं, और फिल्म में 200 करोड़ के भी ज़्यादा की कमाई कर ली हैं. 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.