संजय कपूर का शो 'द लास्ट ऑवर' रहेगा इस वीकेंड के बिंज वाच के लिए बेस्ट चॉइस

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

सिनेमा हॉल कोरोना वायरस के चलते अभी तक बंद है और ऐसे वक़्त में लोगों को एंटरटेन करने के लिए ott प्लेटफार्म ने उनकी जगह पूरी तरह से ले ली है। यहाँ पर ऑडियंस को हर वैरायटी का कंटेंट मिलता है और इतना सारा कंटेंट अवेलेबल है , आप अपनी चॉइस के हिसाब से जो चाहे जब चाहे देख सकते है। 
 
अमेज़न प्राइम पर 14 मई को संजय कपूर का शो 'द लास्ट ऑवर' रिलीज़ हुआ है और इस वीकेंड आपके बिंज वाच के लिए यह शो रहेगा परफेक्ट। 
 
इस सुपरनैचुरल क्राइम ड्रामा में एक बड़ी कास्ट है। इसमें संजय कपूर, कर्मा तकपा, शहाणा गोस्वामी, शायली कृशन, राइमा सेन, रोबिन तमांग और मंदीकिणी गोस्वामी नजर आ रहे है। शो को प्रोडूस, लिखा और क्रिएट अमित कुमार और अनुपमा मिंज ने किया है। 
 
शो की कहानी नार्थ ईस्ट के काल्पनिक शहर मानचेंग में स्थित है।यहाँ पर एक लड़की का मर्डर होता है और उसके बाद एक के बाद एक और मर्डर होते है।  इन मर्डर की  इन्वेस्टीगेशन के लिए अनूप यानि की संजय कपूर को यहाँ पर पोस्ट किया जाता है। अनूप अपनी इन्वेस्टीगेशन में एक लोकल इन्फॉर्मॅट देव से मदद लेता है। देव का किरदार कर्मा तकपा निभाते हुए नजर आ रहे है। देव के पास सुपरनैचुरल शक्ति होती है कि वह मरे हुए इंसानो की आत्मा से बात कर सकता है। 
 
देव को अनूप की बेटी परी से प्यार हो जाता है। अब देव अपनी ड्यूटी और प्यार के बीच किसे चुनता है ? यह सब जानने के लिए आपको देखना होगा शो 'द ल;लास्ट ऑवर' . 
 
शो में 8 एपिसोड है जो आपको अपने यूनिक कांसेप्ट और नैरेटिव की वजह से हुक्ड रखेंगे। यह मिस्ट्री थ्रिलर अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम कर रहा है। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.