'सलमान को पिंच का सीजन 1 पसंद आया, इसलिए वह सीजन 2 में आने के लिए तैयार हुए', अरबाज़ खान

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 20, 2021

मुंबईजुलाई 20   अरबाज़ खान का शो पिंच अपने सीजन 2 के साथ वापस आया है। शो के सीजन 1 को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और उसको काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। शो के सीजन 2 के पहले एपिसोड के गेस्ट सलमान खान है। अरबाज़ ने न्यूज़ हेल्पलाइन से की बातचीत शो को लेकर। 

 

सलमान के साथ सीजन 2 के पहले एपिसोड के बारे में बात करते हुए अरबाज़ ने कहा, "हमारे शो के सीजन 2 का पहला एपिसोड सलमान के साथ है। वह पहले सीजन में नहीं थे जिसके बाद लोगों ने हमसे काफी सवाल किये थे। हमारे अपने कुछ रीज़न थे सलमान को पहले सीजन में  लाने के।हम सीजन 2 की शुरुआत उनसे करना चाहते थे। “

 

सलमान को इंटरव्यू करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने बताया, "मेरे लिए भी यह पहला अनुभव था क्योंकि मैंने आज तक सलमान का  इंटरव्यू नहीं किया। हमने फिल्में साथ की है। अधिकतर वह ही होस्ट होते है। मैंने तो अभी फिलहाल होस्टिंग शुरू की है। इसलिए उनको इस शो पर लाना बहुत बड़ी बात थी। मैं उनको लाने से पहले पूरी तरह से कन्विंस करना चाहता था। सलमान को पिंच का सीजन 1 पसंद आया इसलिए वह सीजन 2 में आने के लिए तैयार हुए।

 

जब उनसे पूछा गया ,उन्होंने अपने शो के लिए स्टार्स को कैसे फ़िल्टर किया ,इसपर उन्होंने बताया, "हमारी फिल्म इंडस्ट्री में सभी स्टार्स पॉपुलर है। इसलिए हमने कोई फिल्ट्रेशन प्रोसेस नहीं अपनाया। हम उन स्टार्स को लाना चाहते थे जिनका ऑडियंस से अच्छा कनेक्ट हो। सीजन 1 में हमारा लाइन अप काफी अच्छा था और सीजन 2 में भी हमारे शो में काफी अच्छे चेहरे आएंगे।

 

हमारा फोकस शो को बड़ा बनाना था कांसेप्ट के रूप में। हमने अपने सवालो पर काफी रिसर्च की है। हम कोई भी ऐसा सवाल नहीं पूछना चाहते थे जिस से कोई भी स्टार अनकम्फर्टेबल हो। 

 

सीजन 2 को कोविड के दौरान शूट करते हुए किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, "सीजन 1 को ऑडियंस ने इतना प्यार दिया था जिसने  हमारे लेवल को काफी हाई सेट कर दिया था। हमें सीजन 2 में ऑडियंस के लिए कुछ नया करना था। टीम ने ध्यान में रखा की सवाल रिपीट  हो।  कोविड के समय में स्टार्स की डेट मिलना काफी मुश्किल था। जब फरवरी में थोड़ी रेस्ट्रिक्शन्स कम हुई थी हमने तब शो का सीजन शूट करना शुरू किया था और मार्च एन्ड तक हमने सभी 10 स्टार्स के साथ शूट खत्म कर दिया था। “

 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे स्टार्स को कन्विंस करना पड़ता था की हम उनसे कोई भी ऐसा सवाल नहीं पूछेंगे जिसका जवाब वह नहीं देना चाहते हो। मैं कोई भी कंट्रोवर्सी की वजह से अपना शो सफल नहीं करना चाहता था। “

 

पिंच 2 में इस बार सलमान खानआयुष्मान खुरानाकियारा आडवाणीअनन्या पांडेफरहान अख्तरफराह खान ,टाइगर श्रॉफअनिल कपूरराजकुमार राव , जैकलिन फर्नांडीस नजर आने वाले है।

 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.