कोरोना की चपेट में आयीं रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 29, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 29 दिसंबर 2021   कोरोना का प्रकोप एकबार फिर तेजी से बढ़ रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कोरोनरी का असर देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक सितारों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रहीं हैं। अभी हाल ही में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने कोरोना को मात दी थी कि आज खबरें आयीं है कि सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। 
 
रिया ने सोशल मीड‍िया पर पोस्ट शेयर कर कोरोना पॉज‍िट‍िव होने की जानकारी दी है और साथ ही मीडिया पर नाराजगी भी जताई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, "पैनडेमिक की यह प्रकृति है। पता नहीं क्यों मेरी या किसी और की प्राइवेट हेल्थ इन्फॉर्मेशन खबर या गॉस‍िप है। यह जानकारी सिर्फ सरकार और मेड‍िकल व‍िभाग के लिए होने चाह‍िए ना कि गॉस‍िप साइट्स पर। यह किसी की निजता पर हमला करना और अजीब है।"
 
आगे उन्होंने लिखा, "मैं और मेरे पति आइसोलेशन में हैं और सभी प्रीस्क्राइब्ड दवाइयां और सावधानी बरत रहे हैं। हमने पिछली रात पहली बार फ्रोजेन देखी। बहुत अच्छी फिल्म थी। बहन को बहुत मिस किया। सिवाय चॉकलेट के बाकी चीजों का स्वाद बेकार है, मेरे सिर में दर्द है और फ‍िर भी मैं आभारी हूं कि मैंने अपने हिसाब से इससे पार पाने का तरीका निकाल लिया और हम जल्द ही ठीक हो जाएंगे। जिन्हें हमारी चिंता हो रही है, उन्हें बता दूं हमारी तबीयत उतनी भी खराब नहीं है, चेक करने के लिए धन्यवाद, लव यू।"
 
खबरें है कि रिया कपूर के अलावा अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं, दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.