रितेश देशमुख की रैड 2 में एंट्री हुई

Photo Source :

Posted On:Friday, January 12, 2024

अजय देवगन स्टार्रर रैड-2 में वाणी कपूर की एंट्री के बाद, अब फिल्म के विलेन को लेकर जानकारी सामने आईहै. एक्टर रितेश देशमुख फिल्म के विलेन बनेगे, और जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. फिल्म में रितेशदेशमुख के घर पर इनकम टैक्स का छापा डालेंगे अजय देवगन!
 
'रेड' के सीक्वल में एक बार फिर अजय देवगन आईआरएस ऑफिसर की भूमिका में होंगे. जिसे राजकुमार गुप्ताडायरेक्ट कर रहे हैं तो भूषण कुमार, कुमार मंगल पाठक और अभिषेक पाठक इसे प्रोड्यूसर करने वाले हैं. 'रेड 2' में अब नेगेटिव रोल के लिए मेकर्स ने रितेश देशमुख का नाम फाइनल किया है.
 
खुद टी-सीरीज ने बताया है कि अजय देवगन के साथ 'रेड 2' में रितेश देशमुख की टक्कर होगी. ट्विटर पर एक्टरकी तस्वीरें भी सामने आई है. पिछले हफ्ते ही मुंबई में 'रेड 2' की शूटिंग शुरू हुई है. इसके बाद अगला शूटदिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में होने वाली है.
 
'रेड 2' के मुहूर्त के दिन साउथ एक्टर रवि तेजा भी पहुंचे. एक तस्वीर में रवि तेजा, रितेश देशमुख और अजयदेवगन पोज देते दिख रहे हैं तो अन्य में वाणी कपूर व अन्य टीम भी नजर आ रही है.
 
16 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'रेड' रिलीज हुई थी जिसमें इलियाना डिक्रूज उनके अपोजिटनजर आई थीं. तब सौरभ शुक्ला नेगेटिव रोल में थे. 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ रुपये कमाए थे.


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.