रवीना टंडन ने शेयर किये अपने फैन गर्ल मोमेंट्स अपने चहेते सितारों के साथ

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

मुंबईसितंबर 30 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   हमारे बॉलीवुड सितारों को उनके फैंस से बहुत प्यार मिलता है।
उनके फैंस उन्हें सर आँखों पर रखते है और इसलिए हमारे सितारे भी अपने चाहने वालो को फोटो, ऑटोग्राफ और आज कल सेल्फी देकर ओब्लाइज करते है।लेकिन क्या आप जानते है हमारे यह चहेते सितारें भी किसी के फैन होते है। रवीना टंडन ने आज अपने फैन गर्ल मोमेंट्स शेयर किये अपने चाहने वालो के साथ। 

फोटो शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, "मेरे #फैन गर्ल मोमेंट्स , ये वे लोग है जिनके साथ फोटो क्लिक करवाने की मैंने मांग की #अल पचीनो , #क्लिंट ईस्टवुड, #दलाई लामा #जैकी चैन और #श्रीअमिताभ बच्चन जी (अमित जी के साथ हर बार जब मैं उनसे मिलती हूँ )”

इन फोटोज में आप रवीना को अल पचीनो, क्लिंट ईस्टवुड, जैकी छान, दलाई लामा और अमिताभ बच्चन के साथ देख सकते है।अपनी ज़िन्दगी में रवीना ने बस इन्ही 5 लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाने की मांग की क्यूंकि वह इन सबके बड़ी फैन है। 

वर्कफ्रंट पर, रवीना को जल्दी ही  फिल्म 'KGF : चैप्टर 2" में देखा जायेगा जहा वह भारत की प्रधानमंत्री रमिका सेन के किरदार में नजर आएँगी।फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया  है और फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे इस फिल्म में संजय दत्त भी अधीरा के रोल में नजर आने वाले हैं।फिल्म 14 अप्रैल 2022 को थिएटर में कन्नड़ में रिलीज़ होगी और साथ साथ तमिल , तेलुगु, मलयालम  और हिंदी में फिल्म के डब्ड वर्शन को रिलीज किया जाएगा। 

इसके साथ साथ वह अपना वेब डेब्यू भी जल्दी ही करने वाली है शो 'आरण्यक' के साथ। यह  एक थ्रिलर, क्राइम, एक्शन और इन्वेस्टीगेशन ड्रामा है जिसे विनय वैकुल ने डायरेक्ट किया है।इसको रॉय कपूर फिल्म्स और रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। शो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगा।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.