रणवीर सिंह ने कपिल देव को प्यार भरे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई।

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 6, 2022

मुंबई, 06 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन)     हाल ही में फिल्म 83 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को उनके जन्मदिवस पर प्यार भरे अंदाज में बधाई दी हैं। रणवीर ने कपिल देव के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं।
 
रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कपिल देव के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि,"जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं असली सख़्त जान कपिल पाजी। आपका किरदार बड़े पर्दे पर निभाकर अपने आप को बहुत गौरवशाली महसूस करता हूं।"
 
बता दें कि, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 83 क्रिकेट विश्वकप 1983 में भारतीय टीम की विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित हैं। इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया था। फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव के रोल को बखूबी निभाया था, दर्शको को उनका यह किरदार काफी पसंद आया। फिल्म समीक्षको ने भी रणवीर के अभिनय को सराहा था।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर आखिरी बार फिल्म 83 में नजर आए थे। वे सूर्यवंशी के बाद एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ एक और कॉमेडी फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे।  रणवीर आलिया के साथ करण जौहर द्वारा निर्देशित  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.