रणवीर सिंह ने अपने सर्कस फॅमिली को इंट्रोडूस किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 26, 2022

एक्टर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की लेटेस्ट मूवी, सर्कस का मोशन पोस्टरऔर फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो गया है, जिसमे हमें रणवीर सिंह अपने करियर में पहली बार डबल रोल प्ले करते हुए नजरआएंगे. 
 
रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर रिलीज़ करते हुए लिखा, "ट्रेलर रिलीज़ से एक  हफ्ते पहले, हमारीसर्कस फॅमिली से मिलिए"
 
मोशन पोस्टर में दो रणवीर सिंह दिखाई से रहे है, पहले रणवीर के बाल चिकने और आकर्षक हैं, वहीं दूसरे रणवीर के बालउलझे हुए हैं। पूजा हेगड़े मैचिंग ज्वैलरी के साथ पीली साड़ी में नजर आ रही हैं।वहीं जैकलीन फर्नांडीज एक रेट्रो लुक प्ले करतेहुए देखा जा सकता है। मोशन पोस्टर में आंख मारते हुए मुस्कुराती दिख रही हैं। वरुण शर्मा, भी दोहरी भूमिका निभाते दिखेंगे।टीज़र में अन्य सभी कलाकारों के भी विचित्र भाव और रंगीन आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
 
फिल्म में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी और सिद्धार्थ जाधव भी हैं। यह रोहित शेट्टी पिक्चर द्वारा निर्मित औरटी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। सर्कस इसी साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
 
मोशन पोस्टर से साथ साथ, एक्टर रणवीर सिंह ने तीन नए पोस्टर भी रिलीज़ किये है, उन्होंने पोस्टरस के साथ लिखा, "डबलपागलपन...क्रिसमस मनाओ अपनी फॅमिली के साथ" 
 
यह विलियम शेक्सपियर के क्लासिक ड्रामा ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है, जो एक जैसे जुड़वां बच्चों के दो सेटों केइर्द-गिर्द घूमता है, जो जन्म के समय गलती से अलग हो गए थे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.