रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी चैरिटी के लिए फुटबॉल मैच खेलते हुए आये एक साथ नजर

Photo Source :

Posted On:Monday, July 26, 2021

मुंबईजुलाई 26    रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी रविवार को मुंबई के एक स्टेडियम में एक साथ फुटबॉल मैच खेलते हुए नजर आये। कई सेलिब्रिटीज 'आल स्टार्स फुटबॉल क्लबका हिस्सा है जो चैरिटी के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन करते है। इसके साथ साथ इन मैच के माध्यम से ये देश भर में फुटबॉल को प्रमोट करना चाहते है। 

 

धोनी और रणवीर दोनों एक ही टीम से खेलते नजर आये और मैच के दौरान दोनों के बीच काफी अच्छे मोमेंट्स कैप्चर हुए जो इंटरनेट पर अब वायरल हो रहे है। फोटो में आप दोनों को गले मिलते हुए देख सकते है और दोनों के फैंस इन फोटो को देखकर काफी खुश नजर  रहे है। 

 

बीसीसीआई ने रविवार को घोषणा की है की आईपीएल 2021 का बचा हुआ खेल सितम्बर में यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में खेला जाएगा। धोनी के फैंस अपने हीरो को CSK की टीम से खेलता हुआ देखने के लिए तैयार है। 

 

वहीवर्कफ़्रंट पर रणवीर के पास कई फिल्में है। उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83 जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है,  भारत की 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत की पूरी जर्नी को दिखाएगी  फिल्म में दीपिका पादुकोणताहिर राज भसीन , अम्मी विर्क , हार्डी संधू , जीवा , पंकज त्रिपाठी , बोमन ईरानी , साहिल खट्टर , निशांत दहिया और अमृता पूरी नजर आएंगे।  यह फिल्म हिंदीतमिलतेलुगुकन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। 

इसके साथ साथ वह  जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले है जिसमे उनके साथ शालिनी पांडेयबोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह नजर आएंगे। यह फिल्म 27 अगस्त को रिलीज होगी और इसको दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है। 

 

इसके साथ साथ वह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे जिसमे उनके साथ जैकलिन फर्नांडीस और पूजा हेगड़े नजर आएँगी। फिल्म में रणवीर डबल रोल में नजर आएंगे . 

 

वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानीमें भी नजर आने वाले है जिसमे उनके साथ आलिया भट्टधर्मेंद्रजया बच्चन और शबाना आज़मी नजर आएंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.