रणदीप हुड्डा की फिल्म एक्सट्रैक्शन ने टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स में जीते तीन अवार्ड

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

मुंबईअक्टूबर 05  (न्यूज़ हेल्पलाइन)   रणदीप हुड्डा ने पिछले साल फिल्म एक्सट्रैक्शन के साथ अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ लीड रोल में नजर आये।फिल्म को उसकी एक्शन सीक्वेंस के लिए काफी सराहा गया और अब फिल्म ने टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स में तीन अवार्ड जीते। 

रणदीप ने यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, "यह पंच पूरी तरह से डिजर्व करता है। #एक्सट्रैक्शन ने टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स में तीन अवार्ड जीते।मैं पूरी टीम को सलामी देता हूँ जिन्होंने फिल्म के लिए तीन अवार्ड जीते।2021 टॉरस स्टंट अवार्ड्स : बेस्ट फाइट @bobbydazzler84 @travisegomez@dargan_fire @battlecat_stunts_inc@aosoularao @bmcflip 

हार्डस्ट हिट @bobbydazzler84 @dargan_fire 

बेस्ट स्टंट कोआर्डिनेशन एंड/और सेकंड यूनिट डिरेक्टिंग @danielstevens1 @outthay जैसा की संहार ग्रेव ने कहा, प्राउड ऑफ दिस फिल्म एंड प्राउड ऑफ दिस टीम। “

फिल्म ने टॉरस वर्ल्ड स्टंट अवार्ड्स 2021 में बेस्ट फाइट, हार्डस्ट फाइट और बेस्ट स्टंट कोआर्डिनेशन एंड/और सेकंड यूनिट डिरेक्टिंग का अवार्ड जीता।इस से पहले क्रिस हेम्सवर्थ ने पीपल चॉइस अवार्ड में 'द एक्शन मूवी स्टार ऑफ 2020' जीता था। 

वर्कफ्रंट पर, रणदीप एक सोशल कॉमेडी फिल्म 'अनफेयर & लवली' में  नजर आएंगे। इस फिल्म को बलविंदर सिंह जंजुआ ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में उनके साथ  इलियाना  डी'क्रूज़ नजर आएँगी।फिल्म इंडियंस के गोरे  रंग को लेकर ओबसेशन पर आधारित है। 

इसके साथ साथ वह फिल्म 'रैट ऑन ए हाईवे' में नजर आएंगे। वह जल्दी ही वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगे जिसे नीरज पाठक ने डायरेक्ट किया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.