राकेश बापट और शमिता शेट्टी दिखे डिनर डेट पर एक साथ ,सोशल मीडिया पर शेयर किया एक प्यार भरा पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 25, 2021

मुंबईसितंबर 25 (न्यूज़ हेल्पलाइन)
राकेश बापट और शमिता शेट्टी, दोनों की बिग बॉस ott में केमिस्ट्री कुछ ख़ास रही जिसकी चर्चा हर जगह हुई। दोनों का बांड काफी स्ट्रांग हो गया था घर के अंदर और उनके फैंस ने उन्हें नया नाम #शारा भी दिया है।बिग बॉस हाउस से बहार आने के बाद कल दोनों पहली बार एक साथ डिनर डेट पर जाते हुए नजर आये और उसके बाद राकेश ने एक प्यारा पोस्ट सोशल मीडिया पर किया शेयर। 

राकेश ने फोटो डालते हुए लिखा, "यू एंड आई #शारा " इस फोटो में आप देख सकते है दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़ा हुआ है। इस फोटो को शमिता ने भी बाद में अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

शमिता ने राकेश को बिग बॉस हाउस में अपना कनेक्शन चूज़ किया था। उसके बाद से दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। घर के अंदर उनकी लड़ाई, प्यारे मोमेंट सब कुछ ऑडियंस ने बहुत पसंद किया और राकेश ने तो अपने दिल की बात भी शमिता से कही थी जब उन्होंने उन्हें आई लव यू कहा था। 

कल रात, दोनों को घर के बाहर पहली बार एक साथ देखा गया था। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे और उनके फैंस दोनों को एक साथ देखकर बहुत खुश है।फैंस चाहते है कि वे दोनों अब अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाए। 

कल रात ही कलर्स की टीम ने बिग बॉस 15 के कुछ कंटेस्टेंट के नाम अन्नोउंस किये जिसमे शमिता का नाम भी शामिल है। शमिता एक बार फिर से घर के अंदर जा रही है । वही राकेश को लेकर अभी तक कुछ खबर नहीं आयी है लेकिन उनके चाहने वाले एक बार फिर से घर के अंदर उन दोनों को एक साथ देखना चाहते है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.