आर माधवन ने नेटफ्लिक्स सीरीज 'डीकपल्ड' की शूट की ख़त्म

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 22, 2021

मुंबईजुलाई 22     आर माधवन ने साल 2018 में शो 'ब्रीथके साथ ott डेब्यू किया था और अब वह फिर से एक बार ott पर अपनी नयी सीरीज के साथ नजर आने वाले है। वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'डीकपल्डमें नजर आएंगे जिसके पहले सीजन की शूट उन्होंने ख़त्म कर दी है। 

 

सेट से अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एंड इट्स   रैप फॉर डीकपल्ड सीजन 1 ऑन नेटफ्लिक्स। इस फोटो में हम उनके हाथ में एक  किताब देख सकते है जिसे सीरीज में उनके किरदार आर्य अय्यर ने लिखी है। 

 

डीकपल्ड एक रोमांटिक कॉमेडी है जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसमें माधवन के साथ सुरवीन  चावला लीड रोल में नजर आएँगी।  सीरीज में वह एक अमीर आदमी के किरदार  में नजर आएंगे जो एक लेखक होता है लेकिन सफल लेखक नहीं। सुरवीन एक कामयाब कॉर्पोरेट वर्कर के किरदार में नजर आएँगी। यह कहानी एक कपल की है जो अपने बिखरते रिश्ते को ठीक करने की कोशिश में लगे होते है। 

 

सीरीज को मनु जोसेफ ने लिखा है और हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है। इसको बॉम्बे फेबल्स और आंदोलन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। ऑडियंस माधवन और सुरवीन की पैरिंग देखने के लिए काफी उत्साहित है। फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट रिवील नहीं की गयी है। 

 

वर्कफ्रंट परमाधवन अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'राकेट्री : नाम्बी इफ़ेक्टमें नजर आएंगे। यह फिल्म नाम्बी नारायणन , एक पूर्व साइंटिस्ट और एयरोस्पेस इंजीनियर की ज़िन्दगी पर आधारित है जो एक स्कैंडल में फस गए थे। फिल्म को लिखाडायरेक्ट और प्रोडूस माधवन ने किया है। 

 

फिल्म 6 भाषाओं में रिलीज़ होगी : इंग्लिश ,हिंदी ,तमिलतेलुगुमलयालम और कन्नड़।

 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.