प्रियंका चोपड़ा डोनेशन के जरिए भारत के लोगों की मदद करती दिखी।

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

कोरोनावायरस के दूसरे फेज की शुरुआत भारत में हो चुकी है ऐसे में लोगों को कई सारी परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। अस्पताल की कमी, तो कही लोगों को अपने जीवनयापन की जरूरत मंद से जुड़ी चीजों की कमी पड़ रही है। मजदूर फिर से पलायन कर रहे हैं और लोगों को सावधानी बरतने के लिए भी कह जा रहा है। इस वक्त के निराशा से भरे समय में सभी एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं।
 
ऐसे में जरूरतमंदों और गरीब संक्रमित परिवारों की मदद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कई तरह से करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस ओर कदम बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से भारत के लोगों की मदद करती दिखी। प्रियंका ने सबसे बड़े फंडरेसर ओरगनाइजेशन गिव इंडिया के साथ जुड़ते हुए हसबैंड निक जोनस के साथ पैसे डोनेट किए और लोगों को भी पैसे डोनेट करने की अपील की।
 
प्रियंका भारत की जनता की परेशानियों को गंभीरता से देखती दिखी। प्रियंका ने एक विडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी और सभी को एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करने की बात कही। प्रियंका ने इस विडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा,' टूगेदर फॉर इंडिया... भारत मेरा घर इस वक़्त दुनिया की सबसे ख़तरनाक बिमारी कोवीड से जुझ रहा है... हमें मदद करने की जरूरत है!! कई तादाद में लोगों की मौत हो रही है और लोगों की जान तब ही बच सकती है जब उनका इलाज ठीक तरीके से और सही समय पर किया जा सके..'
 
इसके साथ ही प्रिंयका ने डोनेशन के बारे में बताते हुए लिखा,' भारत के सबसे बड़े फंडरेसर ओरगनाइजेशन गिव इंडिया के साथ मैं और निक जोनस जुड़ते हुए आर्थिक रूप से भारत की मदद कर रहे हैं आप लोग भी प्लीज़ प्लीज़ मदद करे । मुझे 60 मिलीयन लोग फोलो करते हैं आप में से अगर लाख लोगों ने भी मदद की तो यह बहुत मददगार साबित हो सकत है और किसी की जिंदगी उसे दोबारा मिल सकती है। गिव इंडिया कोरोनावायरस के दौरान उन सभी जरूरमंद चीजों की व्यवस्था करेगा जैसे कि, खाना, दवाइंया, आॅक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल के बेड्स, प्लाजा डोनेशन की व्यवस्था आदि..'
 
इस तरह से प्रियंका लोगों से अपील करती दिखी।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.