पावर कपल महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर आये नजर एक साथ 'हेलो! मैगज़ीन' के कवर पेज पर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

मुंबई, अक्टूबर 05  (न्यूज़ हेल्पलाइन)    महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर हमारी  एंटरटेनमेंट की दुनिया के पावर कपल माने जाते है।दोनों की शादी को 16 साल पूरे हो गए है और हर दिन उनका रिश्ता पहले से और मजबूत होता नजर आता है। दोनों अब एक साथ नजर आ रहे है हेलो ! मैगज़ीन के कवर पेज पर। 
 
अपने चाहने वालो के साथ कवर पेज शेयर करते हुए महेश बाबू ने लिखा, "हेलो मैगज़ीन इंडिया के साथ बात करके बहुत मजा आया। अपनी सुपरवुमन नम्रता शिरोडकर के साथ। "
इस कवर पेज पर दोनों बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रहे है। दोनों काफी स्टाइलिश नजर आ रहे है और उनके फैंस जो उन्हें एक साथ देखना बहुत पसंद करते है , वे यह कवर देखकर बहुत खुश नजर आ रहे है। 

महेश बाबू और नम्रता को उनकी तेलुगु फिल्म वामसी के सेट पर प्यार हुआ था और 10 फरवरी 2005 को  दोनों ने शादी कर ली थी। नम्रता ने शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था।आज उनके पास एक बेटा है जिसका नाम है गौतम कृष्णा और बेटी जिसका नाम सितारा है। 
वर्कफ्रंट पर, महेश बाबू 'सरकारु वारी पाटा' फिल्म में नजर आएंगे जो एक एक्शन कॉमेडी है। यह फिल्म परशुराम ने डायरेक्ट की है और 13 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.