सोहा और कुणाल खेमू की बेटी इनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हुई वायरल

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 30 सितंबर 2021    सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने बुद्धवार को अपनी नन्ही सी प्रिसेंस इनाया का चौथा बर्थडे बहुत ही शानदार तरह से सेलिब्रेट किया। इनाया की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर खान अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ पहुंची। वहीं सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी इस पार्टी में शरीक़ हुए।
 
साथ ही एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अपनी बेटी के साथ बर्थडे पार्टी में नजर आयीं। इनके अलावा सोहा के और भी कुछ क्लोज फ्रेंड इनाया की बर्थडे पार्टी में शामिल हुएं। अब सोशल मीडिया पर इनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। 
 
बता दें कि इनाया के जन्मदिन पर यूनिकॉर्न लैंड थीम की पार्टी रखी गई थी। घर को पिंक, ब्लू, यलो और ग्रीन कलर के गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं बर्थडे गर्ल इनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी। पिंक कलर की फ्रॉक पहने इनाया किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं थी। 
 
इनाया के जन्मदिन की तस्वीरों के साथ ही तैमूर और इब्राहिम की भी एक फोटो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रहीं हैं। दरअसल उस फोटो में इब्राहिम और तैमूर नजर आ रहें हैं और दोनों ने मैचिंग टैटू बनवाया हुआ है। 
 
इब्राहिम खान ने इस फोटो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, "इकलौता शख्स जिसके साथ मैं मैचिंग टैटू बनवा सकता हूं।" इब्राहिम और तैमूर की यह बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आ रहीं हैं। वहीं करीना कपूर ने भी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.