पापा अनिल कपूर ने किया रिया कपूर -करण बूलानी का वेडिंग रिसेप्शन होस्ट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 17, 2021

Mumbai, August 17  रिया कपूर 14 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधी  उनकी शादी का फंक्शन काफी इंटिमेट था जिसमे सिर्फ परिवार वाले ही मौजूद थे। कल रात रिया के पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने अपनी बेटी की शादी का रिसेप्शन अपने घर में किया होस्ट जहाँ कई सितारें आये नजर। 

 

इस वेडिंग रिसेप्शन पर फराह खानमसाबा गुप्ताअर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथसोनम कपूर आनंद आहूजासंजय कपूरमहीप कपूरउनके बच्चे जहान और शनाया कपूरबोनी कपूरख़ुशी और जान्हवी कपूरमोहित मारवाहकुणाल रावल और कई लोग नजर आये। 

 

वेडिंग रिसेप्शन की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फोटो देखकर साफ पता चल रहा है की सभी ने कल काफी एन्जॉय किया और रिया करण की ज़िन्दगी की इस नयी शुरुआत को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। 

 

रिया और करण ने 14 अगस्त को अनिल कपूर के जुहू में स्थित बंगले में शादी की।अधिकतर बॉलीवुड शादी काफी धूम धमाल से होती है लेकिन रिया ने अपनी शादी बहुत ही इंटिमेट रखी। कल रिया ने अपनी शादी का लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों का उनका दुल्हन रूप बहुत पसंद आया। 

 

दूल्हा दुल्हन दोनों ने ही अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इमोशनल नोट लिखकर अपनी इस नयी ज़िन्दगी की शुरुआत की। 

 

हम रिया-करण को शादी की मुबारकबाद देते है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.