फ्रीडम एट मिडनाइट सीरीज शूट कर रहे हैं निखिल अडवाणी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 30, 2024

ड्राई-डे सीरीज की अपार सलफता के बाद, फिल्म निर्देशक और प्रोडूसर निखिल आडवाणी ने अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी वेब सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का एलान किया है। इसकीशूटिंग शुरू हो चुकी है। यह सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
 
निखिल आडवाणी ने इंस्टाग्राम से पोस्ट साझा किया है। इसमें क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है, जिस पर 'FAM' लिखा है। तस्वीर मेंलैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपिएर की लिखी किताब नजर आ रही है। साथ ही स्क्रिप्ट की प्रति भी रखी है। इसके साथनिखिल ने कैप्शन लिखा है, "अनुसंधान और रिसर्च के बाद काम शुरू। लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपिएर 'फ्रीडम एटमिडनाइट'। बहुतों के बलिदान। एक की महत्वाकांक्षा। शूटिंग शुरु हो चुकी है।"
 
आज 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, जिसे शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज ही निखिल नेअपनी आगामी सीरीज पर काम शुरु किया है। ये सीरीज दर्शकों को देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय में रुबरूकराएगी। स्टूडियोनेक्स्ट और एम्मे एंटरटेनमेंट के सहयोग से सोनी लिव 'फ्रीडम एट मिडनाइट' कर रहा है।
 
'फ्रीडम एट मिडनाइट' एक पॉलिटिकल थ्रिलर ड्रामा सीरीज है। निखिल आडवाणी इससे पहले सोनी लिव पर 'रॉकेट बॉयज' लेकर आ चुके हैं।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.