नेहा धूपिया ने काम किया फिर से शुरू, सेट से शेयर की एक वीडियो

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 26, 2021

June 26, 2021

 

जब कोरोना की सेकंड वेव ने देश को जकड़ा थाउसके बाद शूट बंद कर दी गयी थी। अब धीरे धीरे सब फिर से नार्मल हो रहा है और सभी लोग काम पर वापिस जा रहे है। नेहा धूपिया भी इतने समय के बाद काम पर वापिस पहुंची और सेट पर वापिस आने की ख़ुशी उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से ज़ाहिर की। 

 

वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, "काम पर वापिस आकर काफी अच्छा लग रहा है। #सेट लाइफ विद फराह खान कुंदेर और मुकेश छाबड़ा के साथ। " वीडियो में नेहा ने बताया कैसे शूट के दौरान सभी सेफ्टी मैसर्स का अच्छे से ध्यान रखा गया था। 

 

इस वीडियो में नेहा नीले रंग के ऑउटफिट में नजर आयी और उन्होंने अपनी वैनिटी वैन की झलकियां अपने फैंस को दिखाई। साथ साथ नेहा ने दिखाया कि वह किसके साथ शूट कर रही थी। वह फराह खान कुंदेर और मुकेश छाबड़ा के साथ शूट करती आयी नजर। 

 

नेहा #मेडऑन रोपोसो -  सर्च फॉर इंडिया' नेक्स्ट बिग क्रिएटर्स के ग्रैंड फिनाले के लिए शूट कर रही थी। उन्होंने यह फिनाले फराह और मुकेश के साथ मिलकर शूट किया। यह एक डिजिटल टैलेंट हंट था  जिसके माध्यम से देश भर में पांच केटेगरी के तहत सबसे ओरिजिनल शार्ट वीडियो कंटेंट क्रिएटर को ढूंढा गया है। इसका फिनाले कल रात को रोपोसो के ऑफिशल यूट्यूब पेज पर लाइव आयोजित किया गया। 

 

वर्कफ़्रंट परनेहा को पिछले साल एक शार्ट फिल्म 'देवीमें देखा गया था। अब वह फिल्म ' थर्सडेमें नजर आएँगी जिसमे लीड रोले में यामी गौतम दिखेंगीफिल्म को बहज़ाद खम्बाटा डायरेक्ट कर रहे है। 

 

इसके साथ साथ वह फिल्म 'सनकमें भी नजर आएँगी जिसको कनिष्क वर्मा डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म मै विद्युत् जामवाल , रुक्मिणी मैत्रा और चन्दन रॉय सान्याल भी नजर आएंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.