नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' प्री आर्डर के लिए तैयार

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 22, 2021

May 22, 2021 |  नीना गुप्ता की बॉलीवुड में  सेकंड इनिंग कमाल की चल रही है। जल्द ही वह बॉलीवुड में 40 साल पूरे कर लेंगी।इन 40 सालों में उन्होंने कई फिल्मेंटीवी शोज़ किये  लेकिन जितना प्यार उन्हें उनकी सेकंड इनिंग में मिल रहा हैउस से वह बहुत खुश हैं। अब जल्द ही उनकी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तोरिलीज़ होने वाली है और उसके प्री आर्डर शुरू हो गए है।

 

नीना गुप्ता ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी किताब के बारे में ऑडियंस को बताया, "सच कहूं तो :मेरी ऑटोबायोग्राफी।  मैं बहुत ख़ुशी के साथ बताना चाह रही हूँ की मेरी ऑटोबायोग्राफी सच कहूं तो अगले महीने रिलीज़ हो जाएगी। आप आज ही अपना प्री आर्डर बुक कर सकते है। “

 

इस वीडियो में नीना ने बताया है की कैसे लॉक डाउन के दौरान उन्होंने अपनी किताब लिखी। इसके साथ साथ उन्होंने कहा वह जानती है यह समय सबके लिए बहुत मुश्किल है ,हम सब अपने घर में है और उदास है। ऐसे में शायद उनकी किताब पढ़कर कही  कही लोग अपने उदासी भरे दिनों से बाहर निकल पाएंगे।उनकी किताब 14 जून को रिलीज़ होगी। 

 

साल 2018 में नीना गुप्ता की फिल्म बधाई हो ने उनकी सेकंड इनिंग का दरवाजा खोला। उसके बाद से उनकी सारी  फिल्में हिट हो रही है और लोग उन्हें देखना बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के साथ एक वेब शो भी किया 'मसाबा मसाबाजो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ और लोगों ने उसे खूब पसंद किया। 

 

वर्कफ़्रंट परहाल ही में उनकी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसननेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई जिसमे उनके किरदार सरदार को सब काफी एन्जॉय कर रहे है। इसके बाद वह कबीर खान की फिल्म '83' में कैमियो रोल में नजर आएँगी। वह फिल्म 'डायल 100' में मनोज बाजपाई और साक्षी तंवर के साथ नजर आएँगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसे रेंसिल डी सिल्वा ने डायरेक्ट किया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.