मेगास्टार चिरंजीवी दादा बनाने जा रहे है, राम चरण और उपासना अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे है

Photo Source :

Posted On:Monday, December 12, 2022

मेगास्टार चिरंजीवी बहुत खुश हैं क्योंकि वह जल्द ही दादा बनने वाले हैं, उनके बेटे राम चरण और उनकी पत्नी उपासना अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
 
अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुशखबरी की घोषणा करते हुए, चिरंजीवी ने एक तस्वीर नोट शेयर किया, जिसमें लिखाथा, “श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे कीउम्मीद कर रहे हैं। प्यार और आभार के साथ, सुरेखा और चिरंजीवी कोनिडेला, शिबाना और अनिल कामिनेनी।”
 
अभिनेता राम चरण ने 2012 में शोभना कामिनेनी की बेटी और प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कामिनेनी से शादी की।चरण और उपासना एक ही स्कूल में नौवीं कक्षा तक दोस्त थे। एक दशक की लंबी शादी के बाद ये कपल अपने पहले बच्चेकी उम्मीद कर रहा है।
 
इस बीच काम के बात करे तो, आरआरआर की शानदार सफलता के बाद, अभिनेता राम चरण वर्तमान में दो फिल्म, आरसी15 और आरसी16 की शूटिंग में व्यस्त हैं जहां तक चिरंजीवी की बात है, मेगास्टार वाल्टेयर वीरय्या और भोला शंकर की शूटिंग मेंव्यस्त हैं।
 
वाल्टेयर वीरय्या को के.एस. रवींद्र डायरेक्ट कर रहे है, और मैत्री मूवी मेकर्स इसे प्रोडूस कर रहे है, फिल्म में चिरंजीवी केअलावा रवि तेजा, श्रुति हासन, कैथरीन ट्रेसा और बॉबी सिम्हा भी नजर आएंगे. यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को संक्रांति केसाथ रिलीज होने वाली है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.