तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म का लाल पीली अंखिया सांग रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, January 12, 2024

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अंखियां' कारिलीज हो गया है. इस गाने में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन अपने धमाकेदार डांस से फ्लोर पर आग लगाते नजर आए.
 
इस गाने को शाहिद कपूर और कृति दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. इस गाने को शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- 'आजहिला दे सारी दुनिया.' इस गाने को जैसे ही एक्टर ने शेयर किया तो फैंस इन दोनों की केमिस्ट्री और दोनों को डांस की जमकरतारीफ कर रहे हैं. ये ऐसा पहला बार है कि शाहिद और कृति एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे.
 
इस गाने में शाहिद कपूर की एंट्री से लेकर कृति सेनन के ठुमकों तक सभी कुछ आपको इस गाने पर डांस करने के लिए मजबूरकर देगा. गाने में शाहिद और कृति की जोड़ी बेहतरीन लग रही है. लुक की बात करें तो शाहिद कपूर ब्लैक शर्ट और पैंट पहनेनजर आए तो वहीं कृति सेनन रिवीलिंग ब्लाउज के साथ प्लेन नीले रंग की साड़ी में दिखीं.
 
इस गाने के आखिर में आपको धर्मेंद्र भी नजर आएंगे. वहीं ये गाना देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म में कृति और शाहिदकिसी वेडिंग में डांस कर रहे है, ये गाना रिलीज होती ही फैंस को खूब भा रहा है. 
 
ये एक रोमांटिक फिल्म है जो इसी साल वैलेंटाइन वीक पर 9 फरवरी को थियेटर में रिलीज होगी.

Check Out The Song:- 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.