कृति सेनन ने फिल्म बच्चन पांडे की डबिंग की शुरू

Photo Source :

Posted On:Friday, September 24, 2021

मुंबईसितंबर 24 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   यह साल कृति सेनन के लिए बहुत ख़ास रहेगा क्यूंकि उनकी फिल्म 'मिमी' को ऑडियंस ने बेहद प्यार दिया। फिल्म सरोगेसी को लेकर बनाई गई जिसमें कृति एक सरोगेट मदर के रूप में नज़र आयी। फिल्म में उनकी एक्टिंग स्किल्स की जमकर तारीफ हुई।अब वह अपनी अगली फिल्म 'बच्चन पांडे' की डबिंग में व्यस्त है जो उनकी साजिद नाडियाडवाला के साथ तीसरी फिल्म है। 

डबिंग स्टूडियो से फोटो शेयर करते हुए कृति ने लिखा, "बच्चन पांडे। यह बहुत ख़ास है। हमारी तीसरी फिल्म एक साथ @sajidnadiadwala @warda khan nadiadwala”

फिल्म बच्चन पांडे एक्शन फिल्म है जिसे फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सनोन और जैकलीन फर्नांडेस लीड रोल में नजर आने वाले है। वही अरशद वारसी, प्रतीक बब्बर और पंकज त्रिपाठी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे है।  इसको निश्चय कुट्टन्डा और फरहाद ने लिखा है। 

कृति ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा था जो साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन थी। उसके बाद उनकी फिल्म हाउसफुल 4 भी उनकी प्रोडक्शन थी और यह कृति की नाडियाडवाला ग्रैंडसन के साथ तीसरी फिल्म है। 

वर्कफ्रंट पर , कृति के पास काफी फिल्में है। वह वरुण धवन के साथ फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगी । वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'हम दो हमारे दो ' में नजर आएँगी। 

इसके साथ साथ वह टाइगर श्रॉफ  के साथ फिल्म 'गणपत ' में भी नजर आएँगी। वह फिल्म 'आदि पुरुष' में सीता के  रोल में भी नजर आएंगी जिसमे उनके साथ प्रभास और सैफ अली खान भी नजर आएंगे।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.