कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 7, 2023

एक्टर कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा  शादी के बंधन में बंध गएहैं. आज दोनों ने जैसलमेर के एक पैलेस में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के सामने फेरे लिए और अपने फेन्स के लिएसोशल मीडिया पर वेडिंग पिक्चरस भी शेयर की हैं. 
 
हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्मों के बाद दोनों आज शादी के बंधन में बंध गए हैं, सिद्धार्थ और कियारा अबआधिकारिक रूप से पति-पत्नी हैं।
 
कियारा अडवाणी ने अपने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटो शेयर करते हुए लिखा, "अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है. हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत हैं, हमारे आगे के सफर के लिए"
 
कियारा और सिद्धार्थ जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए।बता दे, सिद्धार्थ और कियारा पहली बार'लस्ट स्टोरीज' की रैप अप पार्टी में मिले थे, जिसके बाद उन्होंने 'शेरशाह' की शूटिंग शुरू की थी। और जल्द ही दोनों मेंप्यार हो गया, 
 
इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में पारंपरिक तरीके से शादी की। पत्नी मीरा राजपूत के साथशाहिद कपूर, करण जौहर, अनीसा मल्होत्रा के साथ अरमान जैन, जय मेहता के साथ जूही चावला और ईशा अंबानीजैसी हस्तियां शादी में शामिल हुए,


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.