करिश्मा कपूर ने शेयर की संडे इवनिंग की फोटो, फैंस फोटो देखकर हुए बेहद खुश

Photo Source :

Posted On:Monday, August 9, 2021

वीकेंड पर हम सभी अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिलैक्स करना पसंद करते है। पूरे हफ्ते के काम के बाद वीकेंड होता है जब दोस्तों से मिलकर आप अपने आप को फ्रेश करते हो। हमारे सितारों के वीकेंड पर कौन किस से मिलाहमें उसे जानने में ज्यादा दिलचस्पी रहती है। करिश्मा कपूर ने अपनी संडे इवनिंग की फोटो शेयर की है जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए। 

 

फोटो शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, " परफेक्ट संडे इवनिंग " इस फोटो में हम शाहरुख़ खानगौरी खानमनीष मल्होत्रामलाइका अरोड़ाकरण जौहर ,करीना कपूर खानअमृता अरोरा , नताशा पूनावाला और आदर पूनावाला को देख सकते है। 

 

यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है और फैंस एक साथ इतने सारे सितारों को देखकर काफी खुश हो रहे है। फोटो देखकर लग रहा है इन सितारों ने भी संडे शाम खूब मजा किया। इस फोटो को अमृता अरोड़ा  और मनीष मल्होत्रा दोनो ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

 

शाहरुख़ की एक झलक देखकर उनके चाहने वाले तो वैसे ही क्रेजी हो जाते है। इस फोटो को देखकर उनके फैंस की इस हफ्ते की शुरुआत काफी अच्छी हो गयी है। सभी उन्हें बड़े परदे पर देखने का इंतजार कर रहे है। आखिरी बार किंग खान फिल्म जीरो में नजर आये थे जो साल 2018 में रिलीज़ हुई थी। अब सभी लोग उनकी फिल्म पठान का इंतजार कर रहे है जिसके लिए वह अभी शूटिंग कर रहे है। 

 

वही करण जौहर भी अब  वूट पर बिग बॉस का 12 हफ्ते का स्पिन ऑफ शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो का प्रीमियर कल रात हुआ और अब यह शो वूट पर 24 घंटे लाइव स्ट्रीम होगा।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.