सुधर जाओ, वरना घर में घुस कर मारूंगी - कंगना रनौत ने बॉलीवुड माफिया को धमकी दी

Photo Source :

Posted On:Monday, February 6, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन वह कोई न कोई ऐसा बयान दे देती हैं, जिसके बाद उनको लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती है। अब इसी बीच एक बार फिर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पेज पर एक स्टोरी शेयर की है। यह कंगना की दूसरी स्टोरी हैं, जिसमे उन्होंने बॉलीवुड माफिया पर निशाना साधा हैं, और बोला, घर में घुस कर मारूंगी. 
 
​कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को बताते हुए एक स्टोरी शेयर की हैं की बेतरतीब लोगों द्वारालगातार जासूसी अब बंद हो गई है। उन्होंने लिखा: "वे सभी जो मेरी चिंता करते हैं, कृपया जान लें कि कल रात से मेरेआसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई है, कोई मेरा पीछा नहीं कर रहा है, कैमरे के साथ या उसके बिना।"
 
"देखो जो भूत लातो से मानते हैं वो सिर्फ लातो से ही मानते हैं..चंगू-मंगू को संदेश: बच्चो तुम्हारा किसी देहाती से पलानहीं पड़ा, सुधर जाओ नहीं तो घर में घूम के मारूंगी...और जिन्को लगता है कि मैं पागल हूं, तुमको ये तो पता है कि मैंपागल हूं लेकिन ये पता नहीं है कि कितने बड़े वाली हैं" 
 
इससे पहले कंगना ने एक और स्टोरी शेयर की थी, जिसमे उन्होंने आलिया-रणबीर पर स्टॉक करने के इल्जाम लगाए थे, और बताया था की कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं. 
 
अगर फिल्मो की बात करे तो, इन दिनों कंगना रनौत तेजस, इमरजेंसी और चंद्रमुखी 2 में व्यस्त हैं, वह अपने होम-बैनरमणिकर्णिका फिल्म्स के तहत टीकू वेड्स शेरू को भी प्रोडूस कर रही हैं।
 
बायोग्राफिकल ड्रामा इमरजेंसी, कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और निर्मित है, रितेश शाह की पटकथा और रनौत की कहानीहै। 1977 के भारतीय आपातकाल पर आधारित, इसमें रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिकानिभाई है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.