इंडिया लॉकडाउन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 17, 2022

मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का ट्रेलर रिलीज होचुका है। इस ट्रेलर में दो साल पहले देश में लगे लॉकडाउन में उन लोगों के दर्द की एक झलक दिखाई है, जिसेदेख आप एक बार फिर उसी जोन में चले जाएंगे। ये वो दर्द है जिसे हर वर्ग के लोगों ने झेला था।

फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’कोविड-19 के दौरान दुनिया भर में लगे लॉकडाउन से प्रेरित घटनाओं पर आधारित है।यह चार समानांतर कहानियों के जरिए भारत के लोगों पर पूर्णबंदी और महामारी के नतीजों को दिखा रही है। साल 2020 के मार्च में लगे 21 दिन के लॉकडाउन को लोगों ने काट लिया था, लेकिन उसके बाद लगभग 4 महीने के लॉकडाउन ने लोगों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया था।

कोरोना महामारी के चलते पूरा देश ठप पड़ गया था।साल 2020 में देशवासियों ने बंद देश का वो नजारा देखा था, जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।इस दर्द को मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म में बहुत ही बारीकी से दिखाया है।

इस फिल्म में एक्टर प्रतीक बब्बर, श्वेता बासु प्रसाद, साई ताम्हणकर, अहाना कुमार, प्रकाश बेलावेदी जैसेकलाकार नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले महीने यानी 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है।
 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.