हुमा कुरैशी ने शेयर किये अपने दो किरदार जो उनके दिल के है काफी करीब

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 27, 2021

हुमा कुरैशी इस समय हर जगह छायी हुई है। उनकी हॉलीवुड फिल्म 'आर्मी ऑफ़  डेडअभी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई और अब उनका शो 'महारानीकल 28 मई को सोनी लिव पर प्रीमियर हो रहा है। हुमा ने अपने दिल के करीब दो किरदारों को किया अपने फैंस के साथ शेयर। 

 

गीता और रानी भारती की फोटो शेयर करते हुए हुमा ने लिखा, "नमस्ते ! दो किरदार जो मेरे दिल के बहुत करीब है। कैसा लग रहा है। लव बीइंग अन एक्टर। “

 

वह फिल्म आर्मी ऑफ़  डेड में गीता के रोल में नजर  रही है जो एक रिफ्यूजी और सिंगल मदर है। वही महारानी शो में वह रानी भारती के रोल में नजर आएँगी जो परिस्थितियों की वजह से बिहार की मुख्य मंत्री बन जाती है। दोनों ही किरदार एक दूसरे से बिलकुल अलग है और ये हुमा की वेर्सटिलिटी दिखाते है। 

 

आर्मी ऑफ़  डेड एक अमेरिकन ज़ोंबी फिल्म है जिसको जैक स्निडर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कुछ आतंकवादी लॉस वेगस कैसिनो को लूटने का प्लान बनाते है ज़ोंबी अपोकलीप्स के बीचो बीच। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 21 मई को रिलीज़ हुई है।

 

वही महारानी एक पोलिटिकल सीरीज है जो 1990 में बिहार के इलेक्शन से इंस्पायर्ड है जब लालू प्रसाद यादव ने अपनी बीवी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्य मंत्री बना दिया था। हुमा शो में लीड रोल में नजर आएँगी और उनके साथ सोहम शाहअमित सियाल , विनीत कुमार और इनाम उल हक़ नजर आएंगे। शो 28 मई से सोनी लिव पर स्ट्रीम करेगा। 

 

इसके बादहुमा अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल्ल बॉटममें नजर आएँगी। फिल्म को रंजीत एम् तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ साथ वह तमिल फिल्म 'वलीमाई ' में भी नजर आएँगी। इसे एच  विनोथ ने डायरेक्ट किया है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.