फराह खान ने गौरी खान के जन्मदिन पर लिखा स्पेशल पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Friday, October 8, 2021

मुंबईअक्टूबर 08  (न्यूज़ हेल्पलाइन)   शाहरुख़ खान और उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल वक़्त चल रहा है। उनके बेटे आर्यन को पिछले रविवार को NCB ने ड्रग केस में अरेस्ट किया था। आर्यन के साथ सात लोग और अरेस्ट किये गए थे।तब से आये दिन किंग खान का पूरा परिवार कोर्ट के चक्कर खा रहा है। आज गौरी खान का जन्मदिन है और ऐसे में फराह खान जो की शाहरुख़ और गौरी की बहुत क्लोज फ्रेंड है, उन्होंने गौरी के लिए लिखा एक ख़ास पोस्ट। 

फराह ने लिखा, "एक माँ की ताकत और स्ट्रेंथ जैसी कोई ताकत नहीं। माँ बाप की दुआओं के आगे हर कोई झुक सकता है। हैप्पी बर्थडे सबसे स्ट्रांग माँ और औरत जिसको मैंने खुद पिछले हफ्ते में देखा है।गौरी खान ईश्वर करे तुम्हे आज सबसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिले। “

इस से पहले गौरी की बेटी सुहाना ने भी अपनी माँ के जन्मदिन पर विश करते हुए लिखे, "हैप्पी बर्थडे माँ। “आज गौरी के बर्थडे के दिन ही आर्यन और बाकी सात लोगों की बेल की प्ली है। आज दोपहर को 12:30 बजे मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनकी सुनवाई होगी। 

ऐसे मुश्किल वक़्त में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज खान परिवार के सपोर्ट में आगे आकर बोल रहे है। सलमान खान, सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, ह्रितिक रोशन, हंसल मेहता और कई और सितारें सामने आकर आर्यन के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है।


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.