ईशा देओल ने खुद डिजाइन किया अपने प्रोडक्शन हाउस 'बी ई एफ' का लोगो, नाम सिलेक्ट करने के किस्से को भी साझा किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल अब बतौर प्रोड्यूसर भी नजर आएंगी। ईशा देओल अपने प्रोडक्शन हाउस 'भरत ईशा फिल्मस' यानी की 'बी ई एफ' के जरिए पहली फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में ईशा ने पहली फिल्म को अनाउंस करते हुए इसकी जानकारी दी थी। प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'एक दुआ' में वह मुख्य भूमिका भी निभाती नजर आएंगी। ईशा ने इस खुशी को जाहिर करते हुए प्रोडक्शन हाउस के लोगो को भी शेयर किया था।
 
और आज ईशा ने प्रोडक्शन हाउस के लिए सिलेक्ट किए गए इस यूनिक नाम के किस्से को साझा किया। वहीं ईशा ने जानकारी दी कि उन्होंने खुद ही अपने प्रोडक्शन हाउस के लोगो को डिजाइन किया। ईशा ने सोशल मीडिया पर 'भरत ईशा फिल्मस' के लोगो को आज दोबारा शेयर किया और कैप्शन में नाम सिलेक्ट करने की जानकारी दी। बता दें कि, लोगो में पीले रंग के बैकग्राउंड के साथ मधुमक्खियां दिखाई दे रही हैं,‌जो शहद इकठ्ठा कर रही हैं। और इसी के नीचे लिखा गया 'बी ई एफ'..भरत ईशा फिल्मस!
 
ईशा ने कैप्शन में लिखा, 'पीले रंग का जोश, मधुमक्खियों का टीम वर्क और शहद की शुद्धता..इस तरह से 'भरत ईशा फिल्मस' का लोगो मेरे मन में कई तरह से पेश हुआ। आज भी मुझे याद हैं जब मैं और भरत नाम डिसाइड कर रहे थे तो 'बी ई' इस नाम पर हम कई बार हसंते दिखे थे। यह बहुत से मतलब और विचारों को जोड़ कर बना हैं.. लोगो का स्कैच मैने ही डिजाइन किया। यह दोनों हैं ...लेबर आॅफ लव एंड लव आॅफ लेबर...'
 
इस तरह से ईशा अपने प्रोडक्शन हाउस के किस्से को साझा करती दिखी। बता दें कि, ईशा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'एक दुआ' को 'वूट सिलेक्ट फिल्म फेस्ट' में 26 जुलाई के दिन प्रीमियर किया जाएगा। ईशा अपनी इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। इसके अलावा ईशा जल्द ही अजय देवगन के साथ डिजीटल डेब्यू करती दिखेंगी।
 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.