दिव्या खोसला कुमार के सॉन्ग "तेरी ऑखों में" को मिला 300 मिलियन व्यूज, जताया आभार

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार के म्यूजिक वीडियो "तेरी ऑखों में" को 300 मिलियन बार देखा जा चुका है, और गाने को मिले 300 मिलियन हिट्स के लिए उन्होंने दर्शकों और अपने फैंस का आभार जताया है। 
 
दिव्या खोसला कुमार अबतक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं है, और उनके रिलीज हुए सभी म्यूजिक वीडियो को दर्शकों का अटूट प्यार मिला, और सभी गाने हिट हुए। हिट होने के साथ ही उनके कई गानों ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। 
 
फिलहाल दिव्या ने "तेरी ऑखों में" सॉन्ग को मिल रहें प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर गाने की एक झलक शेयर की और लिखा, "300 मिलिए व्यूज #तेरीऑखोंमें। इसे पॉसिबल करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप लोगों के प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"
 
इस गाने में दिव्या खोसला कुमार के अपोजिट पर्ल वी पुरी और रोहित सुचांती भी नजर आएं थे। इसे विनय सप्रू और राधिका राव ने डायरेक्ट किया था, जबकि गाने को नेहा कक्कड़ और दर्शन रावल ने गाया था। "तेरी ऑखों में" सॉन्ग को दर्शकों ने बेहद पसंद किया, और इसपर अटूट प्यार जताया। 
 
फिलहाल दिव्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म "सत्यमेव जयते 2" में नजर आने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी लीड रोल में है। 


ग्वालियर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. gwaliorvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.